दिल्ली में महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये? जानें रजिस्ट्रेशन कब होगा शुरू

दिल्ली में महिलाओं को कब से मिलेंगे 2500 रुपये?  जानें रजिस्ट्रेशन कब होगा शुरू

Delhi Women 2500 Rupees Scheme: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं और लगभग 27साल बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्ता में वापसी की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद उनका तीसरी बार सरकार बनाने का सपना टूट गया। इस चुनावी नतीजे के बाद दिल्ली की महिलाओं के मन में कई सवाल उठ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो महिलाओं को हर महीने 2100रुपये दिए जाएंगे। लेकिन अब भाजपा की जीत के बाद दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकता है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर पार्टी सत्ता में आई, तो महिलाओं को हर महीने ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे। अब दिल्ली की महिलाएं जानने के लिए उत्सुक हैं कि उन्हें कब से यह राशि मिलने लगेगी।

मार्च से शुरू हो सकता है रजिस्ट्रेशन

आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000रुपये देने का वादा किया था। वहीं भाजपा ने सरकार बनने पर इस राशि को बढ़ाकर ढाई हजार रुपये करने का प्रस्ताव दिया था। अब भाजपा को बहुमत मिल चुका है और सरकार बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच, महिलाओं के मन में यह सवाल है कि इस योजना का लाभ कब से मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों के दौरान बताया था कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 8मार्च से महिलाओं को यह राशि मिलनी शुरू हो सकती है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च महीने में इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं।

कौन सी महिलाएं होंगी पात्र?

भाजपा सरकार बनने के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि इस योजना का लाभ किसे मिलेगा। आम आदमी पार्टी की सरकार ने योजना के लिए कुछ पात्रताएं तय की थीं और उन्हीं के आधार पर लाभ प्रदान किया गया था। अब भाजपा सरकार द्वारा इस योजना के लिए कौन सी पात्रताएं निर्धारित की जाएंगी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, संभावना जताई जा रही है कि यह योजना मुख्य रूप से निम्न आय और मध्यम आय वर्ग के परिवारों की महिलाओं के लिए होगी।

 

Leave a comment