दिल्ली- बारिश होने से बढ़ेगी सर्दी

दिल्ली- बारिश होने से बढ़ेगी सर्दी

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने से सर्दी एक बार फिर बढ़ गयी है।

मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में सर्दी और अधिक बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में लगभग 4 से 5 डिग्री तक पारा गिरेगा। साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

दिल्ली में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे राजधानी में ठंड बढ़ गयी है। राजधानी में गुरुवार-शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद छाई धुंध से दिल्ली में ठंड बढ़ेगी। अनुमान है कि आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान घटकर 11।3 पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में यह 4 से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

Leave a comment