दिल्ली के इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, दिल्ली जल बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली के इन क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी प्रभावित, दिल्ली जल बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बुधवार को जानकारी दी कि ऊपरी गंगा नहर से पानी की उपलब्धता कम होने के कारण सोनिया विहार WTP और भागीरथी WTP से साफ पानी का उत्पादन/पंपिंग प्रभावित हुआ है।

DJB ने कहा, "ऊपरी गंगा नहर से पानी की उपलब्धता कम होने के कारण, सोनिया विहार WTP और भागीरथी WTP से साफ पानी का उत्पादन/पंपिंग प्रभावित हुआ है। मुराद नगर से पानी की सामान्य उपलब्धता तक निम्नलिखित क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। इससे हुई असुविधा का गहरा अफसोस है।”DJB ने शहरवासियों को सलाह दी कि जरूरत के हिसाब से पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से जमा कर लें। इसमें कहा गया है कि पानी के टैंकर केवल अनुरोध पर उपलब्ध होंगे।

जिन इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होगी

पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली का हिस्सा और एनडीएमसी क्षेत्र का हिस्सा, जैसे गोकुलपुरी, सोनिया विहार, करावल नगर, बाबरपुर, ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन, नंदनगरी, शाहदरा, लक्ष्मी नगर, गीता कॉलोनी, मयूर विहार, कोंडली, दल्लूपुरा , यमुना विहार, जाफराबाद, झिलमिल, मंडावली, लक्ष्मी नगर, शकरपुर, विवेक विहार, कड़कड़डूमा, जगतपुरी, शालीमार पार्क, कृष्णा नगर, पटपड़गंज, प्रीत विहार, विश्कर्मा पार्क, ललिता पार्क, सीलमपुर, शास्त्रीपार्क, भ्रमपुरी, गांधी नगर, सराय काले खान, ओखला, बदरपुर, सरिता विहार, वसंत कुंज, महरौली, ग्रेटर कैलाश, साउथ एक्सटेंशन, लाजपत नगर, जल विहार, लोधी रोड, काका नगर और आसपास के इलाके।

बोर्ड ने संबंधित क्षेत्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए।

हेल्पलाइन नंबर

सेंट्रल कंट्रोल रूम: 1916, 23527679, 23634469

जल आपातकाल के लिए:

जागृति: 011-22374834, 22374237

ग्रेटर कैलाश: 011-29234746, 29234747

यमुना विहार: 011-22812683

लोनी रोड: 011-22814651

ताहिरपुर: 011-22132012

मंडावली: 011-22727812

गिरि नगर: 011-26473720

वसंत कुंज: 011-26137216

जल सदन: 011-29819035, 29814106

सरिता विहार: 011-29941824, 29941825

Leave a comment