DELHI: ऐसा पहली बार हो रहा है मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री को बर्खास्त किया है- सीएम अरविंद केजरीवाल

DELHI: ऐसा पहली बार हो रहा है मुख्यमंत्री ने अपने ही मंत्री को बर्खास्त किया है- सीएम अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली:  पंजाब ने स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त कर दिया गया है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर उनके ख़िलाफ़ मामला दर्ज़ कर उन्हें गिरफ़्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मामला दबा सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।  

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब तक सारी पार्टियों में सेटिंग होती थी। वह अपने मंत्रियों को पकड़ना तो दूर यह एक दूसरे के नेताओं के ख़िलाफ़ तक कार्रवाई तक नहीं करते थे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई पार्टी अपने खुद के मंत्री के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें कि जाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को सीएम भगवंत मान ने बर्खास्त कर दिया है। विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। जिसके बाद सीएम मान ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

इस पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि मेरे संज्ञान में एक मामला आया कि मेरी सरकार का एक मंत्री(विजय सिंगला) हर टेंडर के लिए 1% कमीशन की मांग कर रहा है। मैंने इसे गंभीरता से लिया। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा हूं और उन्हें कैबिनेट से बर्खास्त कर रहा हूं। साथ ही पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज़ करने का निर्देश भी दे रहा हूं। वो अपने विभाग में भ्रष्टाचार में लिप्त थे, उन्होंने यह कबूल भी किया है। AAP पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।

Leave a comment