तापमान में गिरावट...प्रदूषण स्तर में दिखी कमी, जानें अपने शहर का हाल

तापमान में गिरावट...प्रदूषण स्तर में दिखी कमी, जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली: उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सर्दियां आ गई हैं। दूसरी और प्रदूषण स्तर में कमी देखी गई है। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक आज की वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) आज 173 (मध्यम) श्रेणी में है। बता दें कि आज राजधानी दिल्ली में आज, 24नवंबर को न्यूनतम तापमान 8डिग्री और अधिकतम तापमान 26डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

 मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कुछ दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 27डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सुबह और शाम के समय आसमान में हल्की धुंध देखी जा सकती है जबकि कोहरे के कोई आसार नहीं हैं। बीते दो दिनों की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान करीब 8डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से करीब 4डिग्री कम है। वहीं, दिल्ली की हवा में भी थोड़ा सा सुधार देखा गया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती ह। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 12डिग्री और अधिकतम तापमान 28डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

वहीं, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 11डिग्री और अधिकतम तापमान 27डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं सुबह के वक्त हल्का कोहरा पड़ सकता है। गाजियाबाद में अगले कुछ दिनों तक 26डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है। वहीं राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। ठंडी हवाओं के असर से राज्य के विभिन्न जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। जहां, न्यूनतम तापमान 3.8डिग्री पहुंचने के साथ ठिठुरन महसूस की जा रही है।

Leave a comment