Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी- पीएम मोदी

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी- पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में कहा, "यहां दुनिया भर के सेमीकंडक्टर से जुड़े विशेषज्ञ मौजूद हैं। 40-50 से ज़्यादा देशों का प्रतिनिधित्व यहां है और भारत का इनोवेशन और युवा शक्ति भी यहां दिखाई दे रही है। इस संयोजन का एक ही संदेश है कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है, दुनिया भारत पर विश्वास करती है और दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी ने कहा कि, "सेमीकॉन इंडिया के इस आयोजन में आए आप सभी लोगों का मैं स्वागत करता हूं। आप सभी विकसित भारत की, आत्मनिर्भर भारत की यात्रा में हमारे बहुत महत्वपूर्ण भागीदार हैं। कुछ दिन पहले ही इस वर्ष की पहली तिमाही के GDP आंकड़े सामने आए हैं, एक बार फिर भारत ने हर उम्मीद, हर अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है।

21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि, "हमारी पिछली शताब्दी तेल से प्रभावित थी, दुनिया का भाग्य तेल के कुओं से तय होता था, लेकिन 21वीं सदी की ताकत एक छोटी सी चिप में सिमटी है। यह चिप भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें दुनिया की प्रगति को एक बड़ी गति देने की ताकत है। इसीलिए आज सेमीकंडक्टर का वैश्विक बाजार 600 अरब डॉलर तक पहुंच रहा है और अगले कुछ वर्षों में यह 1 ट्रिलियन डॉलर को भी पार कर जाएगा। मुझे विश्वास है कि जिस गति से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, इस 1 ट्रिलियन डॉलर के बाजार में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी होने वाली है।

भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2025 कार्यक्रम में कहा, "वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। बेशक, हमारी यात्रा देर से शुरू हुई लेकिन अब हमें कोई रोक नहीं सकता।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Justice Verma:जस्टिस वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, तीनों आरोपों पर पूर्व जज ने क्या दिया जवाब

Parliamenty Committee Report On Justice Verma:इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच कर रही तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार यानी 12 अगस्त को लोकसभा में पेश की गई। संसद के मानसून सत्र 2026 के खत्म होने से एक दिन पहले पेश की गई रिपोर्ट में किसी भी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-NCR में मौसम लेगा करवट, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam 13 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। अगस्त की शुरूआत से ही बारिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार 23 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

Red Fort Blast केस में कोर्ट ने मांगा हर आरोपी की भूमिका का ब्यौरा, NIA को दिए निर्देश

Red Fort Blast Case: राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने नवंबर 2025 के लाल किले में हुए कार विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट पर 27 अगस्त को संज्ञान लेने के लिए तारीख तय की है। इस बीच, अदालत ने एनआईए को प्रत्येक आरोपी की भूमिका स्पष्ट करने वाली एक तालिका दाखिल करने को कहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast