Search KhabarFast

Press ESC to close

हेलमेट पहने स्कूटी सवार ने उड़ाई महिला सांसद की चेन, गृह मंत्री को पत्र लिखकर उठाए दिल्ली की सुरक्षा पर सवाल

हेलमेट पहने स्कूटी सवार ने उड़ाई महिला सांसद की चेन, गृह मंत्री को पत्र लिखकर उठाए दिल्ली की सुरक्षा पर सवाल

Delhi News: दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में 04 अगस्त सोमवार सुबह तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से कांग्रेस की लोकसभा सांसद आर. सुधा के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पुलिस की दस टीमों का गठन किया गया है>

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस मामले की जानकारी देते हुए तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से लोकसभा सांसद आर. सुधा ने बताया कि 04 अगस्त की सुबह करीब 6:15 बजे वह और डीएमके की राज्यसभा सांसद रजती पोलैंड दूतावास के गेट नंबर 3 और 4 के पास सैर कर रही थीं। तभी एक स्कूटी सवार व्यक्ति, जिसने हेलमेट पहन रखा था और जिसका चेहरा पूरी तरह ढका हुआ था और गति एकदम सामान्य थी, इसलिए हमें शक नहीं हुआ। तभी उसने अचानक उनकी सोने की चेन (लगभग 32 ग्राम) झपट ली और फरार हो गया। इस घटना में सुधा की गर्दन पर चोटें भी आईं। 

अमित शाह को लिखा पत्र

इसके बाद सुधा ने इस घटना को एक सांसद और एक महिला पर आपराधिक हमला करार दिया। इस मामले में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी आपबीती साझा की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। सुधा ने अपने पत्र में लिखा 'चाणक्यपुरी जैसे उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में, जहां विदेशी दूतावास और महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें हैं, एक महिला सांसद के साथ ऐसी वारदात होना शर्मनाक है। अगर देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी देश में उनकी सुरक्षा की क्या गारंटी है?' सुधा ने अपने पत्र में अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार करने और दिल्ली में सांसदों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का अनुरोध किया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना के तुरंत बाद सुधा और रजती ने दिल्ली पुलिस की गश्ती वैन को देखा और उन्हें घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उन्हें लिखित शिकायत दर्ज करने और संबंधित थाने से संपर्क करने की सलाह दी। जिसके बाद इस मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और अपराधी की तलाश के लिए दस विशेष टीमें गठित की हैं।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि पिछले एक साल से तमिलनाडु हाउस में रह रही हैं। क्योंकि उन्हें अभी तक आधिकारिक सांसद आवास नहीं मिला है। वह हमेशा की तरह सोमवार सुबह वॉक के लिए निकली थी तभी अज्ञात हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 July 2026: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  एक तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

PM आवास योजना का बड़ा मौका, 2 लाख रुपये से कम में मिलेगा घर; इस दिन तक कर सकते आवेदन

महंगे होते मकानों के बीच घर खरीदने का सपना देखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने एनसीआर के पसौंडा और नूरनगर में ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।

Hydrogen Train: नो पॉल्यूशन, कम किराया और हाईटेक सफर... जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

Hydrogen Train Feature: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। जिसके बाद आज से रेल की पटरी पर देश की पहली हाइड्रोजन दौड़ने लगेगी। इसके साथ ही साथ आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है और इसके संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) उत्सर्जित होती है। यही वजह है कि यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल, प्रदूषण रहित और ऊर्जा दक्ष मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast