Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली चुनाव के चौंकाने वाले आंकड़े, इन 2 राष्ट्रीय पार्टियों को मिले NOTA से भी कम वोट

दिल्ली चुनाव के चौंकाने वाले आंकड़े, इन 2 राष्ट्रीय पार्टियों को मिले NOTA से भी कम वोट

NOTA Votes in Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर किया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 48सीटों के साथ बहुमत प्राप्त कर 27साल बाद सत्ता में वापसी की है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को 62सीटों से घटकर केवल 22सीटों पर जीत मिली, जो पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक परिणाम हैं।

चुनाव परिणाम में कुछ और दिलचस्प आंकड़े भी सामने आए हैं। दिल्ली में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) को ऐसे वोट मिले हैं, जो नोटा (None of the Above) से भी कम हैं। दिल्ली के कुल 0.57%वोटरों ने नोटा का बटन दबाया, जबकि BSP को सिर्फ 0.58%वोट मिले। CPI (M) का वोट शेयर तो केवल 0.01%रहा। हालांकि BSP का वोट शेयर नोटा से कम नहीं था।

अन्य राष्ट्रीय दलों का वोट शेयर

भारत की मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय पार्टियों में से कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी, और नेशनल पीपुल्स पार्टी के अलावा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और जनता दल (यूनाइटेड) जैसे दल भी चुनावी मैदान में थे। आंकड़ों के अनुसार, भाकपा को 0.01%और जनता दल (यूनाइटेड) को 0.53%वोट मिले।

दिल्ली चुनाव में प्रमुख दलों का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (AAP): 43.57%

असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM: 0.77%

बीजेपी: 45.56%

BSP: 0.58%

CPI: 0.02%

CPI (M): 0.01%

कांग्रेस: 6.34%

जनता दल (यूनाइटेड): 1.06%

लोजपा (र): 0.53%

एनसीपी: 0.06%

अन्य दल: 0.93%

नोटा: 0.57%

आम आदमी पार्टी के लिए निराशाजनक परिणाम

आप के लिए यह चुनाव काफी निराशाजनक साबित हुआ। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता जैसे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, कालकाजी से आतिशी और बाबरपुर से गोपाल राय अपनी सीटें बचाने में सफल रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast