Search KhabarFast

Press ESC to close

‘गांधी, गोडसे, RSS, 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े अंश हटा दिए’ एकता दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और आरएसएस पर किया तीखा हमला

‘गांधी, गोडसे, RSS, 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े अंश हटा दिए’ एकता दिवस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीजेपी और आरएसएस पर किया तीखा हमला

नई दिल्ली: एकता दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "हाल ही में NCERT की तीन किताबों से गांधी, गोडसे, RSS, 2002 के गुजरात दंगों से जुड़े अंश हटा दिए गए हैं। सत्य को NCERT की किताबों से हटाना बहुत बुरी बात है। इससे उनका मंशा का पता चलता है कि किधर उनका झुकाव है। तथ्यों को मिटाने का प्रयास किया गया। वे(भाजपा) हमेशा ऐसा करते रहते हैं। झूठ को सच में तब्दील करने के लिए वे हमेशा ये करते हैं उसमें हमारे देश के प्रधानमंत्री माहिर हैं।

खड़गे ने कहा कि सरदार पटेल ने लोकतांत्रिक विचारों की नींव डाली थी।पहले के समय लोग नौकरशाही में रहते हुए RSS की विचारधारा फैलाते थे। ऐसे में राजनीतिक संगठनों जैसे RSS और जमाते इस्लामी के साथ सरकारी कर्मचारियों के साथ जुड़ाव पर रोक लगाई गई थी। लेकिन, 9जुलाई 2024को मोदी सरकार ने इस बैन को हटा लिया, जिससे सरकारी कर्मचारियों को RSS और उसकी गतिविधियों से जुड़ने की अनुमति मिल गई है। गांधी जी की हत्या के पीछे जिस संस्था के लोगों का हाथ था, जिसे सरदार पटेल ने बैन किया था- BJP ने उसी संस्था के साथ सरकारी कर्मचारियों को जुड़ने की छूट दे दी है।

महान कृतित्व का भव्य इतिहास सबके सामने खुली किताब है- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि BJP के नेता हमेशा कहते हैं कि नेहरू और सरदार पटेल में मतभेद था। जबकि नेहरू ने खुद सरदार पटेल जी को 'भारत की एकता के शिल्पी' बताया था। वहीं पटेल ने नेहरू को 'देश के आदर्श और जनता के नेता' कहा था। सरदार पटेल ने कहा था कि पिछले दो कठिन वर्षों में नेहरू जी ने देश के लिए जो अथक परिश्रम किया है, वो मुझसे अधिक अच्छी तरह कोई नहीं जानता है। देश के आदर्श, जनता के नेता, राष्ट्र के प्रधानमंत्री और सबके लाडले जवाहरलाल के महान कृतित्व का भव्य इतिहास सबके सामने खुली किताब है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

घर वापसी को तैयार हुईं ममता बनर्जी! TMC के कांग्रेस में विलय होने के लिए राहुल के सामने रखी शर्त

TMC To Merge In Congress: विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद टीएमसी के भीतर जो भगदड़ मची है, वह रोके नहीं रुक रही। एक-एक कर टीएमसी के विधायक-सांसद ममता से छिटकते जा रहा हैं। टीएमसी में मचे घमासान का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अभी तक 58 विधायक और लगभग 18 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast