यात्रियों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, अब इन दो शहरों में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

यात्रियों के लिए सामने आई बड़ी खुशखबरी, अब इन दो शहरों में दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

नई दिल्ली: दिल्ली और लखनऊ के बीच रेलगाड़ी से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल, बहुत जल्द इस रूट पर दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत होने वाली है। रेलवे बोर्ड ने जल्द ही लखनऊ से नई दिल्ली के बीच 2 वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों का कहना है कि यह ट्रेन जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। वहीं भारत में सबसे अधिक गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अभी वाराणसी से दिल्ली के बीच चल रही है। इस ट्रेन की वजह से रूट पर चलने वाली बाकी यात्री रेल गाड़ियों को लोड़ कम कर दिया गया है।

नवंबर में दक्षिण भारत को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस

बीजेपी अपने मिशन दक्षिण के तहत 2024में होने वाले लोकसभा चुनाव में दक्षिणी राज्यों में अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रेलवे ने इस साल नवंबर में चेन्नई-बेंगलुरु-मैसूर मार्ग पर दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की थी। फिलहाल देश में आठ वंदे भारत ट्रेन तैयार होकर विभिन्न मार्गों पर दौड़ रही हैं और नौंवी ट्रेन की तैयार हो चुकी है।

5घंटे में पूरा होगा सफर

शताब्दी एक्सप्रेस में दिल्ली से लखनऊ का सफर पूरा करने में करीब 6घंटे का समय लगता है। वंदे भारत एक्सप्रेस यात्रा के इस समय को कम करके 5घंटा कर देगी। भारत में अभी 23जोड़ी शताब्दी ट्रेन चल रही है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन्स को भी शताब्दी एक्सप्रेस के समय के आसपास चलाने की खबर है।

Leave a comment