Delhi Budget 2023-24: दिल्ली सरकार ने पेश किया 78,800 का बजट, किए कई बड़े ऐलान

Delhi Budget 2023-24: दिल्ली सरकार ने पेश किया 78,800 का बजट, किए कई बड़े ऐलान

Delhi Budget 2023-24: देश की राजधानी दिल्ली का आज वित्त मंत्री अशोक गहलोत ने बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया याद किया। विधानसभा में बजट पेश करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि 2015 में ये बजट 41000 करोड़ का था, आज 78,800 करोड़ का बजट है। इसके साथ ही दिल्ली के विकास के लिए कई बड़े ऐलान भी किए है।

दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने मनीष सिसोदिया को याद करते हुए कहा कि मुझे ज्यादा खुशी होती अगर ये बजट पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पेश करते। वे मेरे बड़े के समान ही नहीं मेरे बड़े भाई हैं। जब राम वनवास गए थे और उनके खड़ाऊ को सिंहासन पर रख के भरत ने काम किया उसी भावना के साथ मैं ये बजट पेश कर रहा हूं।

दिल्ली बजट के कई बड़े ऐलान

  • दिल्ली में पूरे पीडब्ल्यूडी सड़क नेटवर्क के 1400 किलोमीटर सड़कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  • राजधानी में नए डबल डेकर फ्लाईओवर बनाया जाएगा।
  • नए फ्लाईओवर और अंडरपास और ब्रिज का निर्माण होगा।
  • 1600 नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर दौडेगी।
  • दिल्ली के 57 मौजूदा बस डिपो का विद्युतीकरण होगा।
  • 3ISBT वर्ल्ड क्लास बनाए जाएंगे।
  • तीनों कूड़ों के पहाड़ों को समाप्त किया जाएगा।
  • मोहल्ला बस योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी।

 

Leave a comment