Delhi Elections 2025: मिडिल क्लास के लिए केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi Elections 2025: मिडिल क्लास के लिए केजरीवाल ने केंद्र सरकार से की बड़ी मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Arvind kejriwal Latest News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मिडिल क्लास के लिए केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ सबसे ज्यादा है। उन्होंने ये भी कहा कि मिडिल क्लास केवल एटीएम बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि हजारों सामान्य लोग जो मिलकर देश चलाते हैं, वही मीडिल क्लास है। मिडिल क्लास को हमारे देश में सबसे ज्यादा परेशान किया जाता है। मिडिल क्लास वालों की 50 प्रतिशत से ज्यादा आमदनी टैक्स देने में चली जाती है।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आतिशी जी ने जो कहा वो बेहद चिंताजनक है। जिस तरह से बीजेपी गुंडागर्दी और हिंसा फैला रही है, ये घटनाएं सिर्फ़ उनके क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। दिल्ली में अलग-अलग इलाकों से खबरें आ रही हैं कि बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है। कोई पार्टी या उम्मीदवार हिंसा क्यों करता है? वो तब करता है जब उसे लगता है कि वो सामान्य तरीके से चुनाव नहीं जीत सकता। आज दिल्ली में बीजेपी की यही स्थिति है, बीजेपी अपनी ऐतिहासिक हार की ओर बढ़ रही है।

केजरीवाल की बड़ी मांगें

1. शिक्षा का बजट दो परसेंट से बढ़ाकर 10% किया जाए। प्राइवेट स्कूल पर लगाम लगाई जाए. उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए।

2. हेल्थ का बजट भी 10% किया जाए। हेल्थ इंसोरेंस से टैक्स हटाया जाए।

3. इनकम टैक्स की छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए।

4. जरूरी चीजों के ऊपर GST खत्म किया जाए।

5. वरिष्ठ नागरिकों को मजबूत रिटायरमेंट प्लान बनाए जाएं और देशभर में उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाए।

6. रेलवे में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को फिर से लागू किया जाए।

Leave a comment