Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Election: “मौसम बदलने की शुरुआत हो गई है...”, आरके पुरम में PM मोदी ने किया जनसभा को संबोधित

Delhi Election: “मौसम बदलने की शुरुआत हो गई है...”, आरके पुरम में PM मोदी ने किया जनसभा को संबोधित

Pm Modi Delhi Rally: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आरके पुरम में चुनावी रैली कर रहे हैं। इस दौरान वह एक बार फिर दिल्ली की मौजूदा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। वह अरविंद केजरीवाल पर भी वह कई बड़े हमले कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बसंत पंचमी से मौसम बदलने की शुरुआत हो जाती है। तीन दिन बाद दिल्ली में चुनाव हैं। दिल्ली में इस बार भाजपा सरकार बनने वाली है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की जनता एक बार बीजेपी को मौका जरूर दे। जनता की सेवा के लिए वह पूरी तरह खपा देंगे।

झाड़ू के तिनके बिखर रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के लीडर पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं। ये नेता जान चुके हैं कि जनता आपदा से कितनी नफरत करती है। इन सब को देखते हुए आपदा पार्टी इतनी घबरा गई है कि वह झूठी घोषणाएं कर रही है।

दिल्ली में मोदी की गारंटी है

पीएम मोदी ने कहा कि 10साल से आपदा वाले झूठी घोषणाओं से वोट मांग रहे हैं। अब दिल्ली की जनता ये झूठ नहीं सहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ आपदा की झूठी घोषणाएं हैं। दूसरी तरफ मोदी की गांरटी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी जो भी कहता है कि वह करके दिखाता है।

आरके पुरम में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कल पेश हुए यूनियन बजट की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि कल का बजट देश की आम जनता के लिए है। उन्होंने कहा कि इससे देश के आमलोगों को खास फायदा होने वाला है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

घर वापसी को तैयार हुईं ममता बनर्जी! TMC के कांग्रेस में विलय होने के लिए राहुल के सामने रखी शर्त

TMC To Merge In Congress: विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद टीएमसी के भीतर जो भगदड़ मची है, वह रोके नहीं रुक रही। एक-एक कर टीएमसी के विधायक-सांसद ममता से छिटकते जा रहा हैं। टीएमसी में मचे घमासान का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अभी तक 58 विधायक और लगभग 18 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast