Delhi Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आज होंगे घोषित, AAP-BJP में सीधी टक्कर!

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना कुछ ही देर में शुरु होने वाली है। 5 फरवरी को कुल 70 विधानसभा सीटों पर मतादन हुआ था। करीब 60 फिसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। हालांकि, वोटिंग प्रतिशत साल 2020 विधानसभा चुनाव से कम ही दर्ज किया गया। मतगान खत्म होने के बाद सभी दलों ने जीत की हुंकार भरी है। लेकिन मतदान खत्म होने के बाद आए अधिकत्तर एग्जिट पोल में BJP को बढ़त दिखाई गई। हालांकि, एग्जिट पोल के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं में अतिउत्साह देखने को नहीं मिला। माना जा रहा है कि आज जब तक तस्वीर साफ नहीं हो जाती तब तक कोई भी पार्टी उत्सव की तैयारी नहीं करेगी। गौरतलब है कि कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने 70-70 प्रत्याशियों को टिकट दिया तो वहीं 68 उम्मीदवार भाजपा के चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
दिल्ली विधानसभा के 70 सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है। पिछले दो बार से जबरदस्त जीत के साथ सत्ता में काबिज होने वाली आप ने 70 प्रत्याशियों को टिकट दिया था। हालांकि, आप ने करीब दर्जनभर विधायकों के टिकट भी बदले। वहीं 26 सालों से राजनीतिक वनवास झेल रही भाजपा इस उम्मीद में है कि उसे इस दिल्ली की जनता सत्ता में बैठाएगी। भाजपा ने 68 प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है और बांकी की दो सीट जदयू और लोजपा रामविलास को दे दी। कांग्रेस भी 70 सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। हालांकि, एग्जिट पोल में कांग्रेस को निराशा ही हाथ आई है। इसके अलावा AIMIM ने भी कई उम्मीदवार उतारे हैं।
दो दिनों तक बढ़ा रहा राजनीतिक तापमान
गौरतलब है कि मतदान के बाद दो दिनों तक दिल्ली की राजनीतिक तापमान बढ़ा रहा। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर AAP के विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया। भाजपा ने केजरीवाल के खिलाफ LG वीके सक्सेना से शिकायत की। जिसके बाद ACB ने केजरीवाल से पूछताछ करने के मकसद से उनके आवास पर पहुंची। लेकिन उन्हें केजरीवाल के आवास के अंदर नहीं घुसने दिया। ACB की टीम 5 सवालों का एक नोटिस केजरीवाल को दिया है, जिसका उन्हें जवाब देने को कहा गया है।
Leave a comment