Search KhabarFast

Press ESC to close

DELHI ELECTION: 'ये बेहूदा...', रमेश बिधूड़ी के बयान पर आग बबूला हुईं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी

DELHI ELECTION: 'ये बेहूदा...', रमेश बिधूड़ी के बयान पर आग बबूला हुईं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi On Ramesh Bidhuri: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी तीखी होती दिख रही है। बीते दिनों ही भाजपा के पूर्व सांसद व विधानसभा चुनाव रमेश बिधुड़ी ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसपर पहली बार प्रियंका गांधी की टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के बयान को बेहूदा बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें फिजूल की बात पर चर्चा नहीं करनी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं और जो जरूरी मुद्दें हैं उनपर बात होनी चाहिए। गौरतलब है कि रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के अलावा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर भी एक बयान दिया था, जिसपर विवाद खड़ा हो गया था।

रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा था?

दरअसल, कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि "कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे"। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।  बिधूड़ी के इस बयान पर कांग्रेस और आप दोनों ने भाजपा पर हमला बोला था। भाजपा नेता के बयान पर कांग्रेस ने कहा "प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया गया बयान शर्मनाक नहीं, बल्कि बीजेपी औरतों के बारे में क्या सोचती है, इस बात को भी दर्शाता है। जिस आदमी ने भरे सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों और सजा न मिली हो, उससे और क्या ही उम्मीद की जा सकती है।"

रमेश बिधूड़ी ने मांगी माफी

बता दें, जब बिधूड़ी के बयान पर हंगामा बढ़ा तो वो खुद सफाई देने सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “किसी संदर्भ में मेरे बयान को कुछ लोग गलत धारणा से राजनैतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं. मेरी मंशा किसी को अपमानित करने का नहीं था। अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं।"

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में कांग्रेस विधायक का पति बीजेपी में शामिल, सीएम ने किया स्वागत, जानिये कौन हैं इंजीनियर ऋषि पाल ?

हरियाणा के  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को हलका साढौरा के  गांव व्यासपुर पहुंचे और उन्होंने पूर्व कांग्रेसी नेता एवं इंजीनियर ऋषि पाल व उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया । इंजीनियर ऋषि पाल साढ़ौरा की विधायक रेणु बाला के पति हैं।

कर्नाटक में क्यों बदला गया मुख्यमंत्री, पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

Political News: गुजरात के सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा हमला किया और आत्मनिर्भरता की ओर भारत के सफ़र पर ज़ोर दिया। इस मौके पर एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए, सरकार की प्रमुख योजना के आलोचकों पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज देश में कुछ निराशावादी लोग हैं जो लगातार 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान का मज़ाक उड़ाते हैं। वे देश के इस संकल्प को हमेशा कमतर आंकते हैं। ये वही लोग हैं जिन्होंने भारत को हमेशा दूसरे देशों पर निर्भर बनाए रखा; वे भूल जाते हैं कि दूसरों पर निर्भर देश कभी भी विकास की उन ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता, जिनका वह असल में हकदार है।

राहुल गांधी ने किया युवाओं से किया सवाल, पूछा- कैसा चाहिए भविष्य-विनाश या प्रकृति के साथ विकास?

Delhi News: पर्यावरण दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने एक बार फिर ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रेट निकोबार परियोजना को ट्रांसशिपमेंट पोर्ट और डिफेंस प्रोजेक्ट के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन इसका मकसद एक बड़े कारोबारी को फायदा पहुंचाना है.इस परियोजना को सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा कदम बता रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट देश की विरासत को बर्बाद कर सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast