Search KhabarFast

Press ESC to close

शिक्षा को सस्ता और पारदर्शी बनाने की पहल, आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया स्कूल फीस नियंत्रण बिल 2025

शिक्षा को सस्ता और पारदर्शी बनाने की पहल, आशीष सूद ने विधानसभा में पेश किया स्कूल फीस नियंत्रण बिल 2025

School Fee Control Bill 2025: दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन 04 अगस्त को दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने एक अहम कदम उठाते हुए दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 विधानसभा में पेश किया। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य निजी स्कूलों द्वारा मनमानी तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाना और शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है। इस विधेयक को पेश करते हुए आशीष सूद ने कहा 'शिक्षा बेचने की चीज नहीं है। यह हर बच्चे का अधिकार है और हम इसे सस्ता व सुलभ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण बिल 2025 की विशेषताएं

बता दें, दिल्ली स्कूल शिक्षा (फीस निर्धारण और विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक, 2025 निजी स्कूलों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को नियंत्रित करने के लिए बनाया गया है। इस विधेयक के तहत कई अहम प्रावधान शामिल किए गए हैं। इस बिल के तहत कोई भी निजी स्कूल बिना अनुमति के फीस में वृद्धि नहीं कर सकेगा। फीस वृद्धि की अनुमति केवल तीन साल में एक बार होगी और इसके लिए स्कूल को शिक्षा निदेशालय (DoE) से मंजूरी लेनी होगी।

इसके अलावा प्रत्येक स्कूल में एक समिति का गठन अनिवार्य होगा। जिसमें स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और शिक्षा निदेशक के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह समिति फीस वृद्धि के प्रस्तावों की समीक्षा करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि वृद्धि उचित हो। यदि कोई स्कूल निर्धारित फीस से अधिक वसूलता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो पहली बार में 1 से 5 लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा।

AAP ने किया विरोध

विपक्षी दल, विशेष रूप से आम आदमी पार्टी (AAP), ने इस बिल पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। AAP की नेता आतिशी ने इसे लागू करने में देरी पर सवाल उठाए और दावा किया कि उनकी सरकार ने पहले ही शिक्षा सुधारों की दिशा में कई कदम उठाए थे। इसके जवाब में आशीष सूद ने AAP के शिक्षा मॉडल की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों के लिए शिक्षा को और सुलभ बनाया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IAS Pari Bishnoi: 24 साल की उम्र में परी बिश्नोई बनी IAS अफसर, हरियाणा के पूर्व सीएम के घर की बनी बहू

IAS Pari Bishnoi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा उम्मीदवारों को ही मिल पाती है। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है IAS अधिकारी परी बिश्नोई की, जिन्होंने लगातार प्रयास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर महज 24 वर्ष की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई।

IAS Success Story: क्लासिकल म्यूजिक से UPSC तक का सफर, पल्लवी मिश्रा बिना कोचिंग बनीं IAS अफसर

IAS Success Story: भोपाल की रहने वाली पल्लवी मिश्रा ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होती। पिता वकील, मां साइंटिस्ट और भाई आईपीएस—ऐसे परिवार से आने वाली पल्लवी ने भी अपनी मेहनत और लगन से देश की सेवा का रास्ता चुना। क्लासिकल म्यूजिक में मास्टर्स और लॉ की डिग्री लेने के बाद उन्होंने न केवल UPSC की चुनौती स्वीकार की, बल्कि ऑल इंडिया रैंक 73 हासिल कर IAS अधिकारी बन गईं। पल्लवी AGMUT कैडर की 2023 बैच की अधिकारी हैं और फिलहाल जम्मू के मढ़ में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

IAS Success Story: लंदन में नौकरी छोड़कर शुरू की UPSC की तैयारी, पहले बनी IPS और फिर बनीं IAS अफसर

IAS Success Story: यूपी कैडर की आईएएस दिव्या मित्तल ने अपनी शिक्षा और करियर यात्रा से कई लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से बीटेक और आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए किया। इसके बाद वह लाखों की नौकरी के लिए लंदन चली गईं, लेकिन विदेश में मन नहीं लगने के कारण वापस भारत लौट आईं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast