Delhi Crime: गोलियों की आवाज से गूंजी राजधानी दिल्ली, पीड़ित मां का छलका दर्द

Delhi Crime: गोलियों की आवाज से गूंजी राजधानी दिल्ली, पीड़ित मां का छलका दर्द

Delhi Crime: देश राजधानी दिल्ली में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बावजूद बदमाश बेखौफ होकर एक के बाद एक आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद इलाके बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस घटना में दो भाई समेत चार लोग घायल हो गए है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद इलाके में गोलीबारी की घटना में 4 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इस मामले की दिल्ली पुलिस जांच कर रही है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम यहां पहुंची। पीड़िता की मां शायरा बानो ने जानकारी देते हुए कहा कि मेरे दोनों बेटों को गोली मारी गई है। मेरे बेटों का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। मैंने किसी और को नहीं देखा।

आपको बता दें कि देर रात युवक अपने घर के पास बैठा हुआ था। घर के अंदर उसकी मां खाना बना रही थी। इस बीच कुछ लोग आए और अचानक सेउस फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफऱी मच गई। घटना में 4 लोगों घायल हो गए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment