दिल्ली में सास-बहू की हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में सास-बहू की हत्या से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली:  देश की राजधानी दिल्ली में क्राइम का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। लूट, हत्या, चोरी की वारदात बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला शाहदरा इलाके का है। जहां सास और बहू की हत्या कर दी गई। हत्याकांड के समय घर के दोनों बेटे घर में नहीं थे। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या की जांच में जुट गई।

दरअसल, दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में सास और बहू की हत्या का मामला सामने आया है। बहु की लाश नीचे ग्राउंड फ्लोर पर सोफे पर थी, जबकि सास का शव फर्स्ट फ्लोर पर मिला। दोनों की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार हत्या 2 दिन पुरानी लग रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक डॉली के दोनों बेटे दिल्ली से बाहर गए हुए थे। वही मंगलवार को जब दोनों घर वापस पहुंचे तो किसी ने दरवाजा नही खोला,जिसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला औऱ घर के अंदर गए। घर में सास-बहू खून से लथपथ पड़ी हुई थी।इसके बाद उन्होंने पुलिस को कॉल किया।

बताया जा रहा है कि घर से ज्वेलरी और कुछ कैश भी गायब है। पुलिस के मुताबिक हत्यारों ने घर में एंट्री बेहद आसानी से की है।वही पुलिस को घर में काम करने वाले कर्मचारियों पर शक है। वही आरोपीओं ने घर के पालतू कुत्ते को भी बांध दिया था। बता दें कि दिल्ली पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग महिला विमला देवी और उनकी बहू डॉली घर में अकेली थी औऱ लूटपाट के दौरान उनकी हत्या कर दी गई।

Leave a comment