दिल्ली कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष

दिल्ली कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष

कांग्रेस हाईकमान दिल्ली के सियासी मैदान में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पूर्वांचली चेहरे पर दांव लगा सकती है।जानकारी के अनुसार इस पद की दौड़ में अब तक क्रिकेटर कीर्ति आजाद सबसे आगे चल रहे हैं।

आज इसकी घोषणा की जा सकती है। इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कई नामों पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति आजाद के अलावा पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और जय प्रकाश अग्रवाल भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं। आपको बता दें दिल्ली में पूर्वांचली सियासत गरमाई हुई है। जिसके चलते आजाद के नाम पर सहमति बन सकती है।

हालांकि पार्टी ने अभी कुछ भी साफ नहीं किया है। पीसी चाको का कहना है कि बैठक में कई नामों पर चर्चा हुई। इसमें पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों पर भी विचार हुआ है। शुक्रवार को एक बार भी सोनिया गांधी के साथ बैठक होगी। आपको बता दें  दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष का पद शीला दीक्षित के निधन के बाद से खाली पड़ा है।

Leave a comment