IPL 2022: पिछली हार का बदला लेने मैदान में उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, क्या हो सकती है राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2022: पिछली हार का बदला लेने मैदान में उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, क्या हो सकती है राजस्थान की संभावित प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली: आईपीएल के 15वें सीजन के 58वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने होगी। यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीम का प्रदर्शन इस सीजन में मिलाजुला रहा है। दिल्ली और राजस्थान इस सीजन में दूसरी बार आमने समाने होंगे। इससे पहले कोलकाता की टीम ने दिल्ली को 15 रनों से हरा दिया था। वहीं दिल्ली की टीम पिछली हार का बदला लेने मैदान में उतरेंगी  

दिल्ली का इस सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। कैपिटल्स ने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं और 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है। साथ ही 6 मुकबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं राजस्थान की टीम ने 11 मैचों में से 7 में जीत हासिल की है साथ ही उन्हें 4 मुकाबलों में हार मिली है।राजस्थान और दिल्ली, दोनों ही टीमों के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। हालांकि, राजस्थान की टीम इस सीजन बेहतरीन लय में दिख रही है। लेकिन दिल्ली की कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, जिमी नीशम/रासी वैन डेर डूसन, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर, केएस भारत, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे.

Leave a comment