IPL 2023: वॉर्नर की कप्तानी में दहाड़ने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स, अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2023: वॉर्नर की कप्तानी में दहाड़ने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स, अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज में कुछ ही महीने बचे हुए है। सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत इस सीजन में नहीं खेल पाएंगे। इसके साथ ही अब दिल्ली के कप्तान की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को दी गई है। साथ ही भारत के ऑलउडर अक्षर पटेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई। आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर  नए कप्तान डेविड वॉर्नर के नाम का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 'डेविड वॉर्नर (कप्तान) और अक्षर पटेल (उप-कप्तान), आईपीएल 2023में इन दो तेजतर्रार खिलाड़ियों के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स जोर से दहाड़ने के लिए तैयार है। डेविड वॉर्नर पहले भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं। साथ ही उनको आईपीएल में कप्तानी का भी अनुभव है। उन्होंने काफी लंबे समय के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान लिए कप्तानी की है। साथ ही उनकी कप्तानी में सनराइजर्स ने खिताब पर भी कब्जा किया है।

आईपीएल 2013 में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी की है। वॉर्नर ने दो मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। दिल्ली के कप्तानों की बात करें तो इससे पहले तक ऋषभ पंत के हाथों में दिल्ली की कमान थी।

 

Leave a comment