Search KhabarFast

Press ESC to close

‘हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा’ अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के आरोपों पर किया पलटवार

‘हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा’ अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के आरोपों पर किया पलटवार

नई दिल्ली: राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि, "चुनाव दर चुनाव हार और जनता से नकार दिए जाने वाले एक नेता जिनके नेतृत्व में लगभग 90 चुनाव कांग्रेस पार्टी हारी, उनकी हताशा निराशा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। आरोपों की राजनीति को इन्होंने अपना आभूषण बना लिया है। जब इन्हीं के लगाए गए आरोपों को चुनाव आयोग सत्यापित करने कहती है को पीठ दिखाकर भाग जाते हैं।

सासंद अनुराग ठाकुर ने कहा कि शपथ पत्र देने कहा जाता है तो मुकर जाते हैं। गलत और निराधार आरोप लगाना राहुल गांधी की आदत बन गई है। आरोप लगाने के बाद माफी मांगने का काम और कोर्ट से फटकार खाने का काम राहुल गांधी का हो गया है। हर मामले में इनको फटकार ही लगी है। आज की प्रेस वार्ता में हाइड्रोजन बम फोड़ने वाले थे फुलझड़ी से काम चलाना पड़ा।

भारत का चुनाव आयोग बिना किसी पूर्वाग्रह के काम कर रहा है- अनुराग ठाकुर 

अनुराग ठाकुर ने कहा, 'भारत का चुनाव आयोग बिना किसी पूर्वाग्रह के काम कर रहा है। राहुल गांधी लोकतंत्र को कमजोर करने, नागरिकों को गुमराह करने और बांग्लादेश और नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश में व्यस्त हैं।उन्होंने कहा कि घुसपैठिए की राजनीति पहले' ही राहुल गांधी का एकमात्र एजेंडा है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के अवैध मतदाताओं को संरक्षण देने के कथित एजेंडे को अनुमति दी गई तो अनुसूचित जातियों, जनजातियों और अन्य पिछड़ा वर्गों के हितों को सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

अनुराग ठाकपुर ने किया पलटवार 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बार-बार आलोचना किए जाने के बाद चुनाव आयोग का बचाव करते हुए भाजपा नेता ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों एमएस गिल, जो यूपीए सरकार में मंत्री बने थे और टीएन शेषन, जिन्होंने कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जैसे पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों के संबंधों का हवाला देते हुए पलटवार किया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टीएमसी में बड़ी बगावत...19 सांसदों ने अलग गुट बनाने का दावा, दिल्ली तक पहुंचा राजनीतिक संकट

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी All India Trinamool Congress (टीएमसी) में बड़ा राजनीतिक संकट सामने आया है। पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब कोलकाता से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।

TMC के बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने! यूसुफ, शत्रुध्न सिन्हा से लेकर सयोनी तक ने ममता से मुंह फेरा

TMC Rebel MP list:टीएमसी में मचा घमासान फिलहाल शांत हुआ नहीं है। कोलकाता से लेकर दिल्ली तक टीएमसी में टूटेंगे सब बारी-बारी वाली स्थिती है। कोलकाता में विधायकों ने बगावत की तो दिल्ली में सांसदों ने टीएमसी के साथ खेल कर दिया।

घर वापसी को तैयार हुईं ममता बनर्जी! TMC के कांग्रेस में विलय होने के लिए राहुल के सामने रखी शर्त

TMC To Merge In Congress: विधानसभा चुनाव की करारी हार के बाद टीएमसी के भीतर जो भगदड़ मची है, वह रोके नहीं रुक रही। एक-एक कर टीएमसी के विधायक-सांसद ममता से छिटकते जा रहा हैं। टीएमसी में मचे घमासान का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अभी तक 58 विधायक और लगभग 18 सांसदों ने अलग गुट बना लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast