Delhi Assembly Elections: दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक ओर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अब सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती आरडब्लूए (RWA) के जरिए होगी। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो सभी RWA को अपने इलाके में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रखने के लिए दिल्ली सरकार पैसा देगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इसके कुछ मापदंड बाद में तैयार किए जाएंगे। सिक्योरिटी गार्डों की नियुक्ति के लिए मापदंड एरिया और परिवारों की संख्या में आधार पर तय किया जाएगा। केजरीवाल ने सिक्योरिटी तैनात करने का मकसद लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है। केजरीवाल ने कहा कि सिक्योरिटी गार्ड पुलिस को रिप्लेसमेंट नहीं हो सकता। न ही ऐसा करने की हमारी कोई मंशा है।
भाजपा पर बरसे अरविंद केजरीवाल
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "भाजपा ने दिल्ली को भारत की अपराध राजधानी बना दिया है। दिल्ली में डकैती, चेन स्नैचिंग, गैंगवार हो रहे हैं, महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भाजपा दिल्ली के लोगों से नफरत करती है। अपनी नफरत के कारण ही वे पिछले 25 सालों से दिल्ली की सत्ता में वापस नहीं आए हैं। मैंने दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाया है कि AAP की सरकार बनने पर RWA को दिल्ली सरकार से फंड मिलेगा, ताकि वे अपने-अपने इलाकों में निजी सुरक्षा गार्ड नियुक्त कर सकें। भाजपा अब धरना पार्टी बन गई है।
भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल मैं चुनाव आयोग में शिकायत करने गया था कि भाजपा रोहिंग्या के नाम पर पूर्वांचल और दलितों के वोट काट रही है। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में लोग डरे हुए हैं। बीजेपी दिल्ली वालों से नफरत करती है।
Leave a comment