Delhi Election Date Announcement: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरो पर है। सभी पार्टियों में प्रचार को तेज कर दिया है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की घोषणा भी सभी दलों के द्वारा किया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को चुनाव आयोग के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली चुनाव के मतदान की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार खुद इस चुनाव की घोषणा करेंगे। बता दें, राजीव कुमार चुनाव आयुक्त के पद से 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। माना जा रहा है कि 18 फरवरी से पहले ही चुनाव की सभी प्रक्रिया को संपन्न करवा लिया जाएगा।
बता दें, दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीट है। पिछले तीन बार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनाते आई है। और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनते आए हैं। हालांकि, जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा देकर आतिशी को मुख्यमंत्री बना दिया था। हालांकि, इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होते दिखाई दे रहा है। कई सीटों पर त्रिकोणिय मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं, पिछले दो चुनावों में खाता भी ना खोल पाने वाली कांग्रेस इस बार काफी एक्टिव नजर आ रही है।
दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंगः CEC राजीव
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी।
चुनाव प्रचार में महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा न बोलें: CEC
चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि शिष्टाचार का ध्यान रखें। महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा न बोलें। चुनाव प्रचार में भाषा का ख्याल रखें।
चुनाव से 7-8दिन पहले EVM तैयार होती है: CEC
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बात में दम नहीं है। कोर्ट ने माना है कि ईवीएम हैक नहीं हो सकती। लेकिन ईवीएम पर शक जताने की कोशिश की गई। चुनाव से सात-आठ दिन पहले ईवीएम तैयार हो जाती है। एजेंट के सामने ईवीएम सील होती है। मतदान के बाद ईवीएम सील की जाती है। ईवीएम में अवैध वोट की संभावना नहीं है। ईवीएम की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है।
कई तरह के आरोप लगते हैं, आज देंगे सभी सवालों के जवाब देंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान कई तरह के आरोप लगते हैं। लोग कहते हैं कि वोटर लिस्ट से नाम कट जाता है। काउंटिंग स्लो कर दी जाती है। आज इन सभी सवालों की इज्जत करते हुए जवाब देंगे।
दिल्ली में कितने वोटर्स बढ़े?
दिल्ली में 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में 7.26 लाख और 2024 के लोकसभा चुनाव की तुलना में 3.10 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। 2020 के चुनाव के वक्त दिल्ली में 1.47 करोड़ वोटर्स थे जबकि, पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली में वोटर्स की संख्या 1.52 करोड़ से ज्यादा थी।
दिल्ली चुनाव के पिछली बार के क्या रहे हैं नतीजे?
दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 70 में से 60 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बना रही है। 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीती थीं। दिल्ली के इतिहास में ये पहली बार था, जब किसी पार्टी ने इतनी सीटें जीती थीं। वहीं, 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटों पर जीत मिली थी। बीजेपी ने 8 सीटें जीती थीं। जबकि, कांग्रेस पिछले दो चुनाव से एक भी सीट नहीं जीत सकी है।
Leave a comment