दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत पर अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- मुफ्तवादी राजनीति की सफाई होने जा रही है

दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत पर अनिल विज का बड़ा बयान, कहा- मुफ्तवादी राजनीति की सफाई होने जा रही है

अंबाला:  दिल्ली में भाजपा को रुझानों में कामयाबी मिलती दिख रही है और भाजपा सरकार बनाती दिख रही है। जिस प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा कैबिनेट में मंत्री अनिल विज ने खुशी जाहिर की और इसे मोदी का जलवा बताया और कहा आप की हार के बाद झूठ फरेब व मुफ़्तवादी राजनीति की सफाई होने जा रही है।

विज ने कहा यह मोदी जी की जीत है मोदी जी को जय श्री रामदिल्ली चुनाव के आ रहे नतीजों में कांग्रेस बुरी तरह पिछड़ रही है और खाता भी खुलता नही दिख रहा। जिस पर अनिल विज ने कहा दिल्ली के लोगों ने बहुत अच्छा फैंसला दिया है कांग्रेस अब इस देश में जीरो है।

वेलेंटाइन डे पर बोले अनिल विज

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखते हुए वेलेंटाइन डे पर सवाल उठा दिया है। विज ने कहा अगर प्यार है और आप इसे व्यक्त करना चाहते हैं, तो यह वेलेंटाइन डे पर ही क्यों करना। राधा कृष्ण का प्यार पूरे विश्व मे सबसे अलौकिक है आप जो गिफ्ट बांटते फिरते हो यह राधा कृष्ण दिवस पर होना चाहिए।

बिजली कर्मचारियों पर हुए हमले पर बोले अनिल विज

हरियाणा के नारनोल में बिजली कर्मचारियों पर हुए हमले पर बिजली मंत्री अनिल विज ने सख्ती दिखाई है। विज ने कहा मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दे दिए थे। अनिल विज के रहते अनिल विज के कर्मचारियों को कोई कैसे कोई हमला कर जाए। कर्मचारियों को अनिल विज को प्रोटेक्शन है उन पर कोई हमला नही कर सकता।

 

Leave a comment