DELHI POLLUTION: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, लोगों को आंखों और सीने में जलन की समस्या हुई उत्पन्न, AQI 500 के पार

DELHI POLLUTION:  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, लोगों को आंखों और सीने में जलन की समस्या हुई उत्पन्न, AQI 500 के पार

नई दिल्ली:  देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए सारे प्रयास फेल हो गए है। पटाखों के बैन के बावजूदलोगों जमकर अतिबाजी की है। जिसकी वजह से दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। वहीं दिल्ली का प्रदूषण स्तर खराब होता जा रहा है। आज दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। साथ ही हवा की गुणवत्ता में अभी सुधार के कोई भी संकेत नहीं हैं। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट और नेहरू पार्क क्षेत्र में आज सुबह धुंध दिखाई दी।

दिल्ली में हवा की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) स्तर 533 पर है। एनसीआर के कई हिस्सों में हवा में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर के पार पहुंच गया है। लोगों को आंखों और सीने में जलन की शिकायत हो रही है। दीवाली आने से पहले ही दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई थी। लेकिन पंजाब और हरियाणा के खेतों में पराली जलाए जाने की शुरुआत हुई, जो अब जोर पकड़ती जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली की हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी भी बढ़ती जा रही है।

दिल्ली की हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 19 फीसदी तक पहुंच गई। एक दिन पहले यानी शुक्रवार के दिन यह 16 फीसदी के स्तर पर थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शानिवार के दिन दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 533 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा कोबेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है।

 

Leave a comment