दो राज्यों में सत्ता जीतने के बाद खुद को भगवान मान रहे हैं, ये तो 'महापाप' है -भाजपा

दो राज्यों में सत्ता जीतने के बाद खुद को भगवान मान रहे हैं, ये तो 'महापाप' है -भाजपा

नई दिल्लीदिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा एक बार फिर आमने सामने है। दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर वार पलटवार करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही है। इसी कड़ी में भाजपा ने रविवार को कहा कि आप हर राज्य के चुनाव से पहले "पुराने नाटक" का सहारा ले रही है और अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का महिमामंडन करने का आरोप लगाया, इसके कुछ घंटे बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि गुजरात में सत्ताधारी पार्टी बौखला गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल को 'महापाप' करार दिया, जो दो राज्यों में सत्ता जीतने के बाद खुद को भगवान मान रहे हैं।   

संबित पात्रा ने कहा कि वह हमेशा राज्य के चुनाव से पहले दावा करते हैं कि उनकी पार्टी जीत रही है और अन्य परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि केजरीवाल का ईमानदारी और बेईमानी का सर्टिफिकेट न्यायपालिका से ज्यादा महत्वपूर्ण है।  भाजपा प्रवक्ता ने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि आप नेता ने यह नहीं कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी उनसे डरते हैं। पात्रा ने कहा कि आप हिमाचल प्रदेश में 'विघटित' हो गई है और उत्तराखंड में इसके अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ दी है, हालांकि केजरीवाल ने इन राज्यों में अपनी पार्टी की संभावनाओं के बारे में बड़े-बड़े दावे किए हैं।

आपको बता दे कि,इससे पहले दिन में, केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर तीखा हमला किया, उन पर भ्रष्टाचार से लड़ने के नाम पर आप को "कुचलने" की कोशिश करने का आरोप लगाया क्योंकि उन्हें गुजरात चुनावों में हार का डर था। अपनी पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनकी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है क्योंकि भाजपा "आप की बढ़ती लोकप्रियता को पचा नहीं पा रही है।

Leave a comment