उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बस का इंतजार कर रहे कई लोगों को वाहन ने कुचला, 5 लोगों की मौत, कई घायल

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, बस का इंतजार कर रहे कई लोगों को वाहन ने कुचला, 5 लोगों की मौत, कई घायल

ACCIDENT: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें कि टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में एक वाहन ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है। वहीं घायलों को भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार, ठुलीगाड़ के पास कुछ यात्री पार्किंग में खड़े बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन सभी को कुचलते हुए चला गया। इस हादसे अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को टनकपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम की पार्किग में कुछ लोग बस का इंतजार कर रहे थे कि अचानक अनियंत्रित होकर एक वाहन सभी को कुचलता चला गया। इस में 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतकों यूपी के बताए जा रहे है। वहीं उनकी पहचान राम लखन उम्र 43 वर्ष, बब्बू (29),  वीर सिंह( 20),पत्नी मोहन सिंह(26), तोता राम( 30) के रूप में हुई है।

Leave a comment