Defense Minister Rajnath Singh gave a gift to the people of the district:आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिलेवासियों को 408 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी। साथ ही बहुप्रतीक्षित मेडिकल और माइनिंग कालेज, बरगवां में रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रक्षा मंत्री ने जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम में रक्षामंत्री मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा और शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा सिंधिया और प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह शामिल रहेंगे।
CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज 421 एकड़ जमीन प्रदेश के गरीबों में बांटी जा रही है, यही सामाजिक न्याय है। राशन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मिल रहा है। अब सरकार मेधावी बच्चों को पढ़ाने की फीस देगी। जिनकी सालाना आय 8 लाख तक है उनके बच्चों की फीस सरकार भरेगी। अंग्रेजी लाद दो ताकि बड़े लोगों के बच्चें बड़े पदों पर हों। अंग्रेजी कोई योग्यता का प्रमाण नहीं है, योग्यता किसी भी भाषा में हो सकती है। मध्य प्रदेश ने तय किया कि राज्य में उच्च शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में होगी।
उन्होंने कहा कि अंग्रेज तो चले गए मगर कांग्रेस ने अंग्रेजी हमारे सिर पर डाल दिया, उच्च शिक्षा अंग्रेजी में होगी। गरीब किसान का बेटा-बेटी क्या अंग्रेजी जानता है? ये षडयंत्र था कि अगर हिंदी में हो गई तो गरीब के बच्चें भी आगे बढ़ जाएंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने कहा कि आज 27,000 से अधिक परिवारों को सीएम ने भूमि आंवटित किया है। अगर सीएम गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध नहीं होते तो ये काम नहीं होता। नेताओं ने प्रलोभन देकर जनता का समर्थन हासिल किया है। मगर भाजपा जो कहती है, उसे करती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज राहुल गांधी घूम-घूम कर कह रहे हैं कि हिंदुस्तान में नफरत ही नफरत है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि हिंदुस्तान में नफरत पैदा करने की कोशिश कौन कर रहा है? उनको कहां नफरत दिखाई दे रही है? कांग्रेस के लोग सारी दुनिया में भारत की छवि खराब कर रहे हैं।
Leave a comment