CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को हराकर जीता कांस्य मेडल

CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने  तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड को हराकर जीता कांस्य मेडल

नई दिल्ली:  कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय खिलाड़ियों की मेडल की लिस्ट बढ़ती जा रहा है। बता दें कि 10वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य  पदक जीत लिया है। बताया जा रहा है ति ये मेडल भारतीय महिला हॉकी टीम को 16 साल बाद मिला है।

आपको बता दें कि 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक पर  कब्जा कर लिया है। भारतीय महिला हॉकी राष्ट्रमंडल खेलों में वर्ष 2006 के बाद एक भी पदक नहीं जीती थी और अब सीधा कांस्य  पदक जीत लिया है।  बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद ऑस्ट्रेलिया से पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से भारतीय महिला हॉकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भारत की आखिरी उम्मीद कांस्य मेडल थी। जिससे जीतकर 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

न्यूजीलैंड की टीम के साथ खेले गए मुकाबले में मैच के 27वें मिनट में सलिमा टेटे ने गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया था। मैच के आखिरी मिनट में न्यूजीलैंड की ओलिविया मैरी ने गोलकर मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचाया। पेनल्टी शूटआउट में गोलकर टीम ने कांस्य पदक जीता। महिला हॉकी टीम में सोनीपत की चार खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा वारसी, ज्योति व मोनिका मलिक भी शामिल हैं। वहीं महिला हॉकी टीम की जीत पर खिलाड़ियों के परिजनों ने मिठाई खिलाकर खुशी मनाई जा रही।

Leave a comment