CWG 2022: भारत ने 22 गोल्ड के साथ 61 मेडल पर किया कब्जा, जानें विजेताओं की लिस्ट

CWG 2022: भारत ने 22 गोल्ड के साथ 61 मेडल पर किया कब्जा, जानें विजेताओं की लिस्ट

नई दिल्ली: बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 का 11 दिनों के बाद समापन हो गया है। वहीं भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते हैं। जिसके बाद राष्ट्रमंडल खेल में भारत चौथे स्थान पर रहा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई ने 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। इंग्लैंड 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य समेत 176 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य समेत 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

भारत के पदक विजेता लिस्ट

22 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत।

16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम।

23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान।

बता दें कि साल 2010 में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की झोली में सबसे ज्यादा मेडल गिरे थे। दिल्ली में खेले गए उस ऐतिहासिक गेम्स में भारत ने कुल मिलाकर 101 मेडल जीते थे, जो अबतक के इतिहास में भारत द्वारा कॉमनवेल्थ में जीते गए सबसे ज्यादा मेडल हैं। 2010 में भारत ने 38 गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया था।

Leave a comment