CWG 2022: विश्व चैम्पियन निकहत जरीन ने एक बार फिर देश को किया गौरवान्वित, भारत की झोली में आया 17वां गोल्ड

CWG 2022: विश्व चैम्पियन निकहत जरीन ने एक बार फिर देश को किया गौरवान्वित, भारत की झोली में आया 17वां गोल्ड

नई दिल्ली: मौजूदा विश्व चैम्पियन निकहत जरीन ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है क्योंकि वह अब महिला लाइटवेट वर्ग में राष्ट्रमंडल खेल 2022की चैम्पियन बन गई हैं।उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय (5:0) से उत्तरी आयरलैंड की कार्ली मैकनॉल को स्वर्ण पदक के लिए हराया। यह भारत का दिन का चौथा और बर्मिंघम में कुल 17वां स्वर्ण है। इतना ही नहीं, भारत ने भी पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

आपको बता दे कि, फाइनल में पहुंचने के लिए उन्होंने इंग्लैंड की स्टबली अल्फिया सवाना को 5-0 से मात दी थी। निखत ने पीटीआई से कहा, "मेरा काम है बस रिंग में जाके मुक्के फेकना और देश का नाम रोशन करना (मेरा काम रिंग में पंच मारना और देश को गौरवान्वित करना है)। मुझे शांत होकर फिर से शुरुआत करनी होगी।" सेमीफाइनल में आगे बढ़ने के लिए, निकहत ज़रीन ने क्वार्टर फाइनल में वेल्स की हेलेन जोन्स को सर्वसम्मत फैसले से जीत (5:0) से हराया।

Leave a comment