राजस्थान में अब नहीं बचेंगे अपराधी, सीएम ने पुलिस को दी खुली छूट

राजस्थान में अब नहीं बचेंगे अपराधी, सीएम ने पुलिस को दी खुली छूट

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में बैठकर प्रदेश के क्राइम और लॉ एंड ऑडर की की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान डीजीपी उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वर्तमान वर्ष के क्राइम रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री की पुलिस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित कई सीनियर ऑफिसर मौजूद थे,

सीकर में हुई गैंगवार के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार शाम पुलिस मुख्यालय में क्राइम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सीकर में जो राजू ठेहट की गैंगवार में मौत हुई, उसमें आरोपियों का पकड़ा जाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 8बजे शराब बंद बिकी तो अधिकारी सस्पेंड होंगे। अगर किसी पुलिसकर्मी या अपराधी के साथ गठजोड़ की बात सामने आई तो उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन लिया जाएगा।

अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश अपराध मुक्त होना चाहिए। इसके लिए राजस्थान पुलिस जो कर सकती है वह करे। राजस्थान के अंदर बाहरी राज्यों के बदमाश शरण लेते हैं और धीरे-धीरे यही बदमाश राजस्थान में अपराध करने लगते हैं। ऐसे बदमाशों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार करें और उनके राज्यों की पुलिस को इस संबंध में अवगत कराएं, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राजस्थान में क्राइम कंट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने कहा एससीएसटी और महिला अत्याचार के मामलों में इन्वेस्टिगेशन का टाइम कम हुआ है। वर्ष 2018के बाद महिला अत्याचार भी कम हुए हैं।

गहलोत ने कहा कि NCRB के रिकॉर्ड में हमेशा आंकड़े बढ़ा चढ़ाकर आते हैं। हम नेशनल से क्राइम आंकड़ों में बेहतर स्थिति में हैं। कोई भी पुलिस का अधिकारी या कर्मचारी, क्रिमिनल से नेक्सस (गठजोड़) रखेगा तो उसे अरेस्ट करेंगे। सख्त एक्शन लेकर सस्पेंड करेंगे। जब बाढ़ ही खेत खाने लगे तो क्या करें। प्रदेश में ड्रग का नेटवर्क चिंता का विषय बना हुआ है। इसके लिए अभियान चलाएंगे।

इस अभियान में पेरेंट्स और शिक्षक वर्ग को भी शामिल करेंगे।राजस्थान में कई बार देखने को मिला है कि बाहरी राज्यों के बदमाश यहां पर आकर बदमाशी करते हैं। बदमाशी करने से प्रदेश का नाम खराब होता है इसे लेकर डीजीपी के साथ आज मीटिंग हुई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि प्रदेश में बाहरी राज्यों के बदमाशों को किसी भी सूरत में शरण नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही ऐसे बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होगी।

Leave a comment