Search KhabarFast

Press ESC to close

कानपुर में चोरी के बाद घर में ही सो गया चोर, सुबह हुई जमकर पिटाई

कानपुर में चोरी के बाद घर में ही सो गया चोर, सुबह हुई जमकर पिटाई

Theft in Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। चोर जिस घर में चोरी करने गया था, वहीं पर सो गया। इसके बाद जब सुबह घर के लोग उठे तो चोर को बिस्तर पर सोता देख चौंक गए। ये मामला नजीराबाद क्षेत्र का है। यहां पर देर रात नशे में धुत चोर ने दो भाइयों के घर में चोरी की। इसके बाद वह छोटे भाई के यहां पर सो गया। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, जिसके बाद चोरी के बारे में पता चला। इसके बाद घर वालों ने चोर की जमकर पिटाई की और पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोर को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में धुत था चोर

कानपुर के मरियमपुर रेलवे लाइन में रहने वाले फैक्ट्री कर्मी विनोद कुमार और उनका छोटा भाई एक दूसरे के घर के पास ही रहते हैं। शनिवार देर रात मुहल्ले में रहने वाला अरुण कुमार नशे की हालत में विनोद कुमार के घर में घुस गया, जहां उसने अलमारी का लॉकर तोड़कर चोरी की। इसके बाद वह विनोद के छोटे भाई अनिल के यहां पहुंचा और वहां पर भी चोरी की।

वह इतने नशे में था कि नकदी और जेवरात चोरी करके जेब में रखने के बाद अनिल के घर पर ही सो गया। सुबह जब अनिल ई-रिक्शा चलाने के लिए जाने को उठे तो अपने घर में अरुण कुमार को सोता देखकर चौंक गए। इसके साथ ही उनकी अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था, जिसे देख वह दंग रह गए।

चोर के पास से मिली नकदी और जेवर

इसके बाद उन्होंने अरुण की तलाशी ली तो नकदी और जेवर बरामद हुए। अनिल ने शोर मचाया तो उनकी पत्नी बबली भी वहां आ गई। धीरे-धीरे पड़ोस के लोग भी वहां जमा होने लगे और लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की और उसे नजीराबाद पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उससे माल बरामद कर जेल भेजा गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

ओडिशा के गंजाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast