Search KhabarFast

Press ESC to close

उड़ान में देरी होने पर भड़के क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, एयरलाइन ने मांगी माफी

उड़ान में देरी होने पर भड़के क्रिकेटर मोहम्मद सिराज, एयरलाइन ने मांगी माफी

Mohammad Siraj Flight Cancelled: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज बुधवार, 26 नवंबर की रात को परेशानी झेलनी पड़ी। दरअसल, गुवाहाटी से हैदराबाद के लिए उनकी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट शाम 7:25 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के उड़ान में कई घटों देरी हुई। सिराज और अन्य यात्रियों ने कई बार जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन एयरलाइन की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया गया।

एक्स पोस्ट में बताई अपनी परेशानी

इस परेशानी के बाद मोहम्मद सिराज ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव को शेयर किया। सिराज ने एक्स पर लिखा कि गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX 2884 को 7:25 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन एयरलाइन की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली। बार-बार संपर्क करने के बाद भी, उन्होंने कोई सही कारण नहीं बताया कि उड़ान में देरी क्यों हो रही है।

सिराज ने आगे लिखा कि ये वाकई निराशाजनक है और हर यात्री यही बेसिक जानकारी पूछता है। उड़ान में 4 घंटे देरी हो गई और अभी तक कोई अपडेट नहीं मिलने से हम फंस गए है। एयरलाइन का सबसे बुरा अनुभव, मैं सचमुच किसी को भी इस उड़ान से यात्रा करने की सलाह नहीं दूंगा अगर वे कोई ठोस कदम नहीं उठा सकते।

एयरलाइन ने मांगी माफी

इस पोस्ट के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। एयरलाइन ने कहा कि अप्रत्याशित परिचालन की वजह से फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थी। साथ ही ये भी बताया कि एयरपोर्ट पर मौजूद उनके स्टाफ यात्रियों की सहायता कर रहे है। एयरलाइन ने लिखा कि हम समझ सकते हैं कि ये स्थिति कितनी मुश्किल है। हम वास्तव में आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं। आप निश्चिंत रहे, हम लगातार अपडेट और मदद प्रदान करना जारी रखेंगे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast