
Ishan Kishan Father To Join Congress: बिहार में एक बार फिर सियासी हलचल तेज है। इस बार चर्चा शाहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को लेकर है। बताया जा रहा है कि ओसामा आरजेडी में शामिल होंगे। बता दें कि, शाहाबुद्दीन का नाम आरजेडी के प्रभावशाली नेताओं में रहा है। अब शाहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का अगले साल होने वाले चुनाव से पहले राजद में शामिल होना बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है।
वहीं, क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रवण पांडे भी सियासी पारी खेलने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि वो नीतीश कुमार की पार्टी जदयू का दामन थामेंगे। रविवार यानी 27 अक्टूबर को जदयू कार्यालय में उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।
प्रणव पांडे के समर्थक भी होंगे शामिल
बताया जा रहा है कि प्रणव पांडे के समर्थक भी जेडीयू में शामिल होंगे। जेडीयू नेताओं का कहना है कि प्रणव पांडे के पार्टी में शामिल होने से लोगों के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा। जिससे आगामी चुनावों में जेडीयू को फायद मिलेगा। प्रणव पांडे के जदयू में शामिल होने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि पार्टी में हर क्षेत्र से आए लोगों का स्वागत किया जा रहा है।
तेजस्वी ने बुलाई प्रेस कॉन्फेंस
जानकारी के मुताबिक, आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 27 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। ये प्रेस वार्ता राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर होगी। जिसमें ओसामा को राजद की सदस्यता दिलाई जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ओसाम के राजद में शामिल होने से वोट बैंक बिगड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, ओसामा के राजद में शामिल होने से पार्टी को अल्पसंख्यकों के ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद है।
Leave a comment