CT 2025, IND vs NZ Final: फाइनल मुकाबले में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे चहल, सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच बढ़ी जिज्ञासा

CT 2025, IND vs NZ Final:  फाइनल मुकाबले में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे चहल, सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच बढ़ी जिज्ञासा

Yuzvendra Chahal Mystery Girl: चैंपियंस ट्रॉफी 2025का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस बड़े मुकाबले में भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए युजवेंद्र चहल भी स्टेडियम में मौजूद थे। लेकिन खास बात यह रही कि चहल के साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आई। जैसे ही यह तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

कुछ दिन पहले ही चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हुआ था। इसके बाद धनश्री ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें चहल कहीं नजर नहीं आए। अब चहल की यह नई तस्वीरें देखकर फैन्स की जिज्ञासा और बढ़ गई है।

कैमरे में कैद हुए चहल और मिस्ट्री गर्ल

फाइनल मुकाबले में भारतीय स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। कमेंट्री के दौरान कुलदीप और चहल की जोड़ी का भी जिक्र हुआ। ठीक उसी वक्त, कैमरामैन ने चहल को स्टेडियम में दिखा दिया।

चहल अकेले नहीं थे। उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी बैठी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि यह लड़की कौन है? कुछ फैन्स का दावा है कि यह आरजे महविश हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन

चहल को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्ट किया। एक्स (पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स ने स्क्रीनशॉट शेयर किए।

एक यूजर ने लिखा, "हमें लगा चहल डिप्रेशन में होगा, लेकिन यह तो…"।

वहीं, दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "कोई अकेला नहीं रहता भाई!"

विवेक ओबरॉय के वीडियो से बढ़ी चर्चा

मिस्ट्री गर्ल को लेकर चर्चाएं तब और तेज हो गईं जब अभिनेता विवेक ओबरॉय ने एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में विवेक के पीछे युजवेंद्र चहल बैठे दिख रहे हैं।वीडियो में विवेक, चहल से पूछते हैं, "क्या लग रहा है, युजी?" चहल मुस्कुराकर जवाब देते हैं, "आज मैच जीतेगा इंडिया!"गौर करने वाली बात यह है कि इस वीडियो में भी मिस्ट्री गर्ल चहल के साथ बैठी दिख रही हैं। इससे फैन्स की जिज्ञासा और बढ़ गई है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चहल इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में कोई खुलासा करते हैं या नहीं!

Leave a comment