T20 World Cup 2007: 15 साल पहले युवा खिलाड़ियों ने सबको कर दिया था हैरान, रच दिया था इतिहास

T20 World Cup 2007: 15 साल पहले युवा खिलाड़ियों ने सबको कर दिया था हैरान, रच दिया था इतिहास

नई दिल्ली: 15 साल पहले भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया था। 15 वर्ष पहले यानी की 2 अप्रैल 2007 में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रनों से हराया दिया था। साथ ही भारतीय टीम ने पहला टी-20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था।

दरअसल, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए थे। पाकिस्तान टीम आखिरी ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। बता दें कि, एमएस धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन आज भी वे भारत और दुनिया के सफलता कप्तानों के लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा दूसरी बार बनडे वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा किया था। इसी के साथ धोनी 2 वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे। इससे पहले उन्होंने 2011में भारत को टी20 वर्ल्ड कप  का खिताब दिलाया था। इसके बाद भारतीय टीम कभी भी वनडे और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है। टीम ने पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

ऑस्ट्रेलिया को दी मात

वहीं साल 2011 के मैच में टीम इंडिया ने लीग राउंड के 6 में से 4 मुकाबले जीते थे। इंग्लैंड के खिलाफ मैच टाई रहा था, जबकि उसे साउथ अफ्रीका से एकमात्र हार मिली थी। टीम टेबल में दूसरे नंबर पर रही। भारत ने वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड और नीदरलैंड्स को मात दी थी। अब क्वार्टर फाइनल में टीम के सामने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया थी। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट पर 260 रन बनाए। कप्तान रिकी पोंटिंग ने 104 रन की शतकीय पारी खेली। आर अश्विन, जहीर खान और युवराज सिंह ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में सचिन के 53, गौतम गंभीर के 50 और युवराज सिंह के नाबाद 57 रन के सहारे टीम ने लक्ष्य को 5 विकेट खोकर 48वें ओवर में हासिल कर लिया।

 

Leave a comment