Search KhabarFast

Press ESC to close

IND vs AUS: विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर भड़के इरफान पठान, टीम में बने रहने पर उठाए सवाल

IND vs AUS: विराट कोहली के खराब प्रदर्शन पर भड़के इरफान पठान, टीम में बने रहने पर उठाए सवाल

IND vs AUS: भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-3से मिली हार के बाद विराट कोहली की फॉर्म पर सवाल उठाए। पठान ने कहा कि टीम प्रबंधन को अब कोहली की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए। इस सीरीज में कोहली का प्रदर्शन कमजोर रहा। उन्होंने पांच मैचों में सिर्फ 190रन बनाए, जिसमें एक शतक शामिल है।

"कोहली की कमजोरियां टीम के लिए नुकसानदायक"

इरफान पठान ने कहा कि कोहली बार-बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों का शिकार हुए। उन्होंने अपनी तकनीकी खामियों को सुधारने की कोशिश नहीं की। इस सीरीज में वे आठ बार ऐसी ही गेंदों पर आउट हुए, जो उनकी बल्लेबाजी की बड़ी कमजोरी को दिखाता है।

"घरेलू क्रिकेट न खेलने से फॉर्म पर असर"

पठान ने कोहली की घरेलू क्रिकेट में अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "सुपरस्टार कल्चर खत्म होना चाहिए। टीम कल्चर को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। घरेलू क्रिकेट में खेलने से कोहली अपनी तकनीक सुधार सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।"

पठान ने यह भी कहा कि कोहली का औसत 2024में पहली पारी में केवल 15रहा। पिछले पांच साल में उनका औसत 30से भी कम है। उन्होंने कहा कि किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना बेहतर होगा, जो 25-30के औसत से खेल सके और टीम को फायदा पहुंचा सके।

"विशेषज्ञों से मदद लेनी चाहिए"

पठान ने सुझाव दिया कि कोहली को अपनी तकनीक सुधारने के लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा, "सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज मौजूद हैं। उनसे या किसी और विशेषज्ञ से मदद लेने में ज्यादा समय नहीं लगता।"

इरफान पठान के इस बयान ने भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों और चयन प्रक्रिया को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। उनका मानना है कि टीम के भविष्य के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका देना जरूरी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BAN vs AUS: बांग्लादेशी गेंदबाज की हरकत पर भड़के जोश इंग्लिस, मैदान पर जमकर हुई बहस, वायरल हुआ वीडियो

BAN vs AUS : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 9 जून (मंगलवार) को बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला खेला गया। मुकाबले के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मैच के दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान Josh Inglis को आउट कर दिया। जिसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेशन किया और दोनों खिलाडियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, यशस्वी को हुआ भारी नुकसान

ICC Test Ranking:अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म होने के बाद आईसीसी ने रैंकिंग जारी की है। टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल का जलवा देखने को मिला है। वहीं, यशस्वी जायसवाल को भारी नुकसान हुआ है।

ODI World Cup 2027: वनडे विश्वकप की तारीखों का हुआ ऐलान! जानिए कब से कब तक खेला जाएगा क्रिकेट का महाकुंभ

ODI World Cup 2027:  वनडे विश्व कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अगले साल 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किया जाएगा। इन तारीखों पर मई में अहमदाबाद में हुई ICC बोर्ड की बैठक में सहमति बनी थी और जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना आम बैठक में इसकी अंतिम पुष्टि होने की उम्मीद है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast