Search KhabarFast

Press ESC to close

Mitchell Starc T20I Retirement: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वनडे विश्व कप बनी रिटायरमेंट की जगह

Mitchell Starc T20I Retirement: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास, वनडे विश्व कप बनी रिटायरमेंट की जगह

Mitchell Starc T20I Retirement: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास का ऐलान कर दिया है। 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप अपना पूरा ध्यान लगाना चाहते हैं, उन्होंने टीम के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने आखिरी बार USA और वेस्टइंडीज में हुए T20 वर्ल्ड कप में खेला था।

संन्यास का ऐलान करते हुए स्टार्क ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रहा है और है। उन्होंने कहा कि, ‘मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हर टी20 मैच के हर लम्हे को प्यार करता हूं। उन्होंने कहा कि खास तौर पर 2021 के वर्ल्ड कप को। न सिर्फ इसलिए कि हमने इस वर्ल्ड कप जीता बल्कि हमारे साथ जो खिलाड़ी थे वे कमाल के थे। इस बयान के बाद अब यह साफ हो गया है कि टेस्ट क्रिकेट उनकी पहली प्राथमिकता है।

स्ट्रार्क का टी20I का सफर

मिशेल स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 65 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान वह 2021 में यूएई में टी20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा भी थे। साथ ही स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। बता दें कि 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 20 रन देकर चार विकेट, इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट प्रदर्शन है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप 2027 का टिकट अफगानिस्तान के नाम, संकट में दो बार की चैंपियन

Afghanistan Qualify for World Cup 2027: आयरलैंड के ब्रेडी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज़ में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में राशिद खान ने 34 रन देकर 6 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। अफ़ग़ानिस्तान ने 299/8 के स्कोर का आसानी से बचाव किया और आयरलैंड की टीम 42.5 ओवर में 207 रनों पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय टीम लगा बड़ा झटका...श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए साई सुदर्शन, BCCI ने लिया फैसला

भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा बल्लेबाज बी. साई सुदर्शन चोट के कारण दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast