कितना खतरनाक कोरोना का नया वेरिएंट, इस पर क्या है एक्सपर्ट की राय, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

कितना खतरनाक कोरोना का नया वेरिएंट, इस पर क्या है एक्सपर्ट की राय, इस खबर में मिलेगी पूरी जानकारी

Covid-19In India: कोरोना.... जिसका नाम सुनते ही मन में मौत का डर पैदा हो जाता है। बीते कुछ दिनों से एक फिर कोरोना हिन्दुस्तान में पैर पसार रहा है।  कोरोना के दो नए सब-वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 ने भारत में एंट्री ले ली है। इसकी एंट्री से लोगों के मन में एक बार फिर डर का माहौल पैदा हो गया है। लेकिन क्या ये वेरिएंट वाकई में खतरनाक हैं?  क्या एक बार फिर लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वाली जिंदगी में लौटना पड़ेगा। नए वेरिएंट पर क्या है विशेषज्ञ की राय। आज आपको इस खबर में पूरी जानकारी मिलेगी। 

भारत में कोरोना के दो नए सब विरिएंट की पहचान हुई है। दोनों ओमिक्रॉन के JN.1 वेरिएंट के उप-प्रकार हैं। इनकी भारत में एंट्री हो चुकी है। पहला मामला अप्रैल में तमिलनाडु में मिला था। इसके बाद मई के महीने में LF.7 के चार मामले सामने आए। कोरोना के दो नए सब विरिएंट पर डॉक्टरों का कहना है कि ये वेरिएंट तेजी से फैलने की क्षमता रखते हैं क्योंकि इनमें स्पाइक प्रोटीन में म्यूटेशन हैं जो वायरस को इंसानी कोशिकाओं से आसानी से प्रवेश करने में मदद करते हैं।

इससे घबराने की जरूरत नहीं है- विशेषज्ञों

विशेषज्ञों के मुताबिक, कोरोना का नया वेरिएंट का ज्यादा संक्रामक है, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तक ये बीमारी ज्यादा गंभीर नहीं बनी रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के अनुसार दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 के 104 एक्टिव केस हैं। देशभर में एक्टिव मामलों की संख्या 1,009 है। बीते हफ्ते दिल्ली में 99 नए केस सामने आए हैं।

 

Leave a comment