CORONA LIVE UPDATE: देश में लगातार कोरोना के मामलों गिरावट, 41 हजार से कम एक्टिव केस

CORONA LIVE UPDATE: देश में लगातार कोरोना के मामलों गिरावट, 41 हजार से कम एक्टिव केस

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कल की तुलना में आज गिरावट दर्ज की गई है। देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 4,777मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना के 4,45,68,114मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 23लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4करोड़ 45लाख 68हजार 114तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5लाख 28हजार 510 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4करोड़ 39लाख 95हजार 610लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 41,406 सक्रिय मामले है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24घंटों में कोरोना के 71 नए मरीज सामने आए है। इसके साथ 27डिस्चार्ज हो गए है। साथ ही प्रदेश में किसी भी व्यक्ति मौत नहीं हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 403हो गई है। प्रदेश में 20,02,938लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।          

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा में पिछले 24घंटों में कोरोना के 39नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में 10,43,643लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 337सक्रिय मामले है।

इसके साथ ही केरल में 1,885कोरोना के नए मामले सामने आए है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 14,276पर पहुंच गई है।

Leave a comment