गुजरात के पोरबंदर से दिल्ली तक होगा 'ग्रीन वॉल' का निर्माण !

गुजरात के पोरबंदर से दिल्ली तक होगा 'ग्रीन वॉल' का निर्माण !

केंद्र सरकार ने देश में पर्यावरण को बचाने के लिए और हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए 1400 किलोमीटर लंबी 'ग्रीन वॉल' तैयार करने का फैसला लिया है। इस 'ग्रीन वॉल' को अफ्रीका महाद्वीप में बनाए गए वॉल के तर्ज पर तैयार किया जाएगा।

इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ पश्चिम की तरफ से आने वाली धूल भरी हवाओं को रोकना भी शामिल है। अफ्रीका में सेनेगल से जिबूती तक बनी हरित पट्टी की तर्ज पर गुजरात से लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा तक 'ग्रीन वॉल ऑफ इंडिया' का निर्माण किया जाएगा। इस वॉल की लंबाई 1400 किलोमीटर जबकि चौड़ाई पांच किलोमीटर तक होगी। अफ्रीका में इसका निर्माण पर्यावरणीय बदलावों और बढ़ते रेगिस्तान से निपटने के लिए किया गया है। इसे 'ग्रेट ग्रीन वॉल ऑफ सहारा' भी कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक सरकार का ये विचार अभी अपने शुरूआती दौर में है, लेकिन कई मंत्रालयों के अधिकारी इसे लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। यदि इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलती है तो ये भारत में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए भविष्य में भी एक मिसाल की तरह होगा।

Leave a comment