अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया, देश देख रहा है- सीएम अशोक गहलोत

अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया, देश देख रहा है- सीएम अशोक गहलोत

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच राजस्थान CM अशोक गहलोत ने भाजपा पर जबरदस्त निशाना साधा है। उन्होंने कहा किदेश में पहली बार निशाना बना कर कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। कई जगहों पर पिटाई भी की गई। पहली बार पुलिस का आतंक देखने को मिला है। पुलिस का रिहर्सल है कि जब तानाशाही आएगी तब किस प्रकार काम होगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कल्पना कीजिए अगर हमारी सरकार को विदेशी मुल्क गिराने लग जाएं, तो देश का क्या होगा। आज ये लोग(भाजपा) हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। कानून व्यवस्था खराब हो गई है। 10 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ जितना भी पैसा देकर अपनी तरफ कर रहे हैं, मजाक बना रखा है। उन्होंने कहा कि ये कहां की प्रक्रिया है, राज्यसभा चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग करते हैं। पहले मध्य प्रदेश फिर राजस्थान, उस समय से ही महाराष्ट्र इनके टारगेट पर चल रहा था। अंदर ही अंदर षड्यंत्र किया, वो षड्यंत्र बाहर आ गया। देश देख रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे की सरकार गिरने के सकेंत मिल रहे है। क्योंकि एमएलसी चुनाव में भाजपा ने शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन को एक बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद शिवसेना के 40से विधायक के बागी होने की खबरें सामने आई थी। ये विधायक शिवसेना नेतृत्व से नाराज बताए गए हैं।

Leave a comment