कर्नाटक के युवाओं के लिए कांग्रेस का वादा, यहां युवाओं को नौकरी नहीं मिलती- राहुल गांधी

कर्नाटक के युवाओं के लिए कांग्रेस का वादा, यहां युवाओं को नौकरी नहीं मिलती- राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेलगावी में युवा क्रांति समागम का शुभारंभ किया। इस दौरान राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बेरोज़गारी कम करने के लिए कुछ नहीं कर रही। इसलिए कांग्रेस पार्टी ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को 2 साल तक हर महीने 3,000 रुपए देगी और डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक हर महीने 1,500 रुपए देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, यहां के युवाओं ने कहा कि उन्हें यहां कोई नौकरी नहीं मिल रही है और लोगों ने शिकायत की कि यह सरकार भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार है, यह 40% कमीशन वाली सरकार है। सरकार के 40%कमीशन लेने की शिकायत कॉन्ट्रेक्टर एसोसिएशन और स्कूल मैनेजमेंट ने पीएम को चिट्‌ठी लिखकर की थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी चिट्‌ठी का जवाब तक नहीं दिया। यहां MLA का बेटा भ्रष्टाचार में पकड़ा जाता है, लेकिन सरकार उसकी रक्षा कर लेती है। भ्रष्टाचार का पूरा का पूरा फायदा 2-3लोगों को होता है।

कर्नाटक में राहुल की चुनावी घोषणाएं

  • 3 हजार रुपए महीने हर ग्रेजुएट को 3 साल तक दिए जाएंगे।
  • 1500 रूपए हर डिप्लोमा होल्डर्स को 2 साल तक दिए जाएंगे।
  • 10 लाख युवाओं को स्टेट में रोजगार दिया जाएगा।
  • 2.5 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां कराईं जाएंगी।
  • 2 हजार रूपए हर महीने गृह लक्ष्मी स्कीम के तहत महिलाओं को दिए जाएंगे।
  • गृह ज्योति स्कीम के तहत 2 हजार यूनिट मुफ्त बिजली कांग्रेस सरकार देने वाली है।
  • अन्न भाग्य स्कीम में 10 किलोग्राम चावल हर BPL परिवार को दिए जाएंगे।
  • SC रिजर्वेशन को 15 से बढ़ाकर 17% किया जाएगा।
  • ST रिजर्वेशन को 3 से बढ़ाकर 7% किया जाएगा।

 

Leave a comment