Congress: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ‘खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है कृषि कानून’

Congress: प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ‘खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है कृषि कानून’

नई दिल्ली:  किसानों में लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि कृषि संबंधी तीन काले कृषि कानूनों की असलियत यही है कि किसानों के हित की उपेक्षा करते हुए भाजपा ने इन्हें खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये तीनों कानून भाजपा ने खरबपति मित्रों के फायदे के लिए बनाया है. उन्होंने कहा कि सहारनपुर किसान पंचायत में किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के हक की लड़ाई में साथ है और इन कानूनों को कभी लागू नहीं करेगी.

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी ने यूपी  के सहारनपुर में एक जनसभा को संबोधित किया है. उन्होंने कहा कि जो 3 कृषि क़ानून सरकार ने बनाए हैं वो राक्षस रूपी क़ानून हैं जो किसानों को मारना चाहते हैं.  पहला क़ानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा.

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद में किसानों का अपमान किया, उनको आंदोलनजीवी भी कहा. इसका क्या मतलब है?  किसान आंदोलन कर रहे हैं अपने देश की मिट्टी के लिए, अपने बेटे के लिए जो सीमा पर खड़ा है. उसको देशद्रोही कहने वाला, उसका मजाक उड़ाने वाला, उसको आतंकवादी कहने वाला देश भक्त कभी नहीं हो सकता.

Leave a comment