स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश को दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश को दिया संदेश

नई दिल्ली:  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा, "पिछले 75 वर्षों में भारत ने प्रतिभाशाली भारतीयों की कड़ी मेहनत के माध्यम से विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में वैश्विक पहचान बनाई है।

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर दिए गए गलत बयानों और गांधी-नेहरू-पटेल-आजाद जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं से झूठ के आधार पर सवाल करने की हर कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षों में हमने बहुत कुछ हासिल किया है लेकिन वर्तमान स्वकेंद्रित सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को महत्वहीन साबित करने पर अड़ी है, यह स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक ओर जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को मजबूत बनाया। इसके साथ-साथ भारत ने भाषा-धर्म-संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के रूप में अपनी गौरवपूर्ण पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि  ‘‘राजनीतिक लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलतबयानी तथा गांधी-नेहरू-पटेल-आज़ाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कठघरे में खड़ा करने के हर प्रयास का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।’’

Leave a comment