‘हमारा माइक बंद कर दिया जाता है..’ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष

‘हमारा माइक बंद कर दिया जाता है..’ केंद्र सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली: आज से संसद में बजट सत्र का दूसरा भाग शुरू हो चका है। वहीं विपक्ष ने सरकार को दोनों सदनों में घेरने की तैयारी कर ली है। बजट सत्र से पहले संसद में विपक्ष के नेता राज्यसभा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे खुद यहां लोकतंत्र को कुचल रहे हैं और हर एजेंसी का गलत उपयोग कर रहे हैं। वे देश को एक तानाशाही की तरह चला रहे हैं और फिर ये लोग लोकतंत्र और देशभक्ति की बात करते हैं।

संसद में विपक्ष के नेता राज्यसभा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम अडानी शेयरों के मुद्दे पर JPC के गठन की मांग कर रहे हैं। जब हम इस मुद्दे को उठाते हैं तो माइक बंद कर दिया जाता है और सदन में हंगामा शुरू हो जाता है। इसके लिए आज भी हम JPC की मांग कर रहे हैं। राहुल गांधी के बयान पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जो सदस्य सदन (राज्य सभा) का हिस्सा नहीं उसके बारे में सवाल कैसे उठा सकते हैं? यह नियम के ख़िलाफ़ है।सदन के नेता को 10 मिनट और विपक्ष के नेता को सिर्फ 2 मिनट दिए गए, यही तो लोकतंत्र खत्म हो रहा है और यही बात उन्होंने(राहुल गांधी) सेमिनार में कही।

आपको बता दें कि AAP और BRS के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने केंद्रीय एजेंसियों और अडानी विवाद के कथित दुरुपयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a comment