Search KhabarFast

Press ESC to close

‘आज हम देश में अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं’ बीजेपी पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

‘आज हम देश में अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं’ बीजेपी पर जमकर बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्लीआपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री ने सरकार की ओर से एक परिपत्र जारी कर सभी राज्यों को आपातकाल के 50 साल पूरे होने को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि जो लोग अब संविधान बचाने की बात कर रहे हैं, वे केवल उस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे हैं जो अतीत में समाप्त हो चुका है। जिन लोगों की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी, वे अब इसके बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने गांधी जी, अंबेडकर जी और अन्य की तस्वीरें भी जलाई थीं।

आज हम देश में अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "आज हम देश में अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं। भाजपा हमारी 'संविधान बचाओ यात्रा' से घबरा गई है और आपातकाल के 50 साल की बात करने लगी है। जो लोग अपने कार्यकाल में कुछ खास नहीं कर सके, बेरोजगारी, महंगाई और नोटबंदी के मुद्दों पर कोई जवाब नहीं दे सके, वे अपनी विफलताओं और बार-बार बोले गए झूठ को छिपाने के लिए यह (आपातकाल के 50 साल पूरे होने को 'संविधान हनन दिवस' के रूप में मनाना) कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरते  हुए सीएम सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना व्यक्तियों की मौत हो रही है क्योंकि फ्रस्ट्रेशन ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार नहीं है, लोग बेरोजगार हैं नौकरियों की बात करें तो ए और बी ग्रेड की नौकरियां बाहर के लोगों को दे दी जाती है। भूपेंद्र हुड्डा ने इसके आंकड़े भी पेश किया।

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 11 दिन का सस्पेंस खत्म

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के साथ पिछले 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast