Search KhabarFast

Press ESC to close

नाना पटोले ने भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना, बीजेपी बोली, शर्मनाक और निंदनीय है बयान

नाना पटोले ने भगवान राम से की राहुल गांधी की तुलना, बीजेपी बोली, शर्मनाक और निंदनीय है बयान

nana patole controversial statement: कांग्रेस नेता ने नाना पटोले राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करके बड़े राजनीतिक विवाद को जगह दे दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तुलना राम से की।  नाना पटोले ने  कहा, “हमारे नेता राहुल गांधी भगवान श्री राम का काम कर रहे हैं।आप जानते हैं कि भगवान श्री राम ने दबे-कुचले, पीड़ित, वंचितों के लिए काम किया। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में यही काम कर रहे हैं; देश के लोगों को न्याय दिलाने की उनकी लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि जब रामलला को बंद किया गया था, तो हमारे दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने गेट खोलने का आदेश दिया था. जब राहुल गांधी अयोध्या आएंगे, तो वे पूजा-अर्चना करेंगे। 
 
पहले भी दे चुके है इस तरह का बयान 
 
नाना पटोले पहले भी राहुल गांधी की तुलना हिंदू देवता से करने के लिए आलोचना झेल चुके हैं। अक्टूबर 2022 में, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, नाना पटोले ने कहा था कि यह एक “संयोग” है कि दोनों के नाम “R” से शुरू होते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं करती है।“भगवान श्री राम भी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल गए थे, और शंकराचार्य भी उसी रास्ते पर चले थे। और राहुल गांधी भी पदयात्रा के रूप में ऐसा ही कर रहे हैं। लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसलिए यह भगवान राम से तुलना नहीं है, बल्कि यह एक इत्तेफाक है कि भगवान राम और राहुल गांधी दोनों के नाम “R” से शुरू होते हैं। 
 
बीजेपी का नाना पटोले पर हमला
 
 बीजेपी ने नाना पटोले की इस टिप्पणी को हिंदू भावनाओं का गंभीर अपमान बताया। बीजेपी की ओर से कहा गया कि नाना पटोले का भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से करना करोड़ों हिंदू भक्तों की आस्था और भावनाओं का माफ न करने लायक, गंभीर अपमान है। एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने चापलूसी प्रो मैक्स दिखाई है।यह वही कांग्रेस पार्टी है जो कहती है कि राम मंदिर नहीं बनना चाहिए। यह वही कांग्रेस पार्टी है जो कहती है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 'नाच गाना' है। वे लगातार हिंदू आस्था पर हमला करते हैं और उसका अपमान करते हैं। नाना पटोले की बातें शर्मनाक और निंदनीय है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: प्रियंका गांधी ने कर दी बड़ी मांग, ‘गृह मंत्री सदन को संबोधित करें, तभी खत्म होगा संसद का गतिरोध’

Political News: संसद में जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि सरकार और विपक्ष के बीच यह गतिरोध तब तक बना रहेगा जब तक केंद्रीय गृह मंत्री सदन को संबोधित नहीं करते। पत्रकारों से बात करते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि संसदीय कामकाज में रुकावट डालने वाले इस मुद्दे को सुलझाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का बयान ज़रूरी है।

भाजपा में राघव चड्ढा को मिलने जा रही बड़ा पद? PM मोदी से मुलाकात के बाद कयासों का बाजार गर्म

Raghav Chaddha Meet PM Modi: शनिवार यानी 8 अगस्त को भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से मुलाकात। जिसकी तस्वीर भी राघव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा था यागदार सुबह।

NEET-UG प्रदर्शन पर राहुल गांधी का हमला, अमित शाह की चुप्पी पर उठाए सवाल, मांगा इस्तीफा

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने NEET-UG पेपर लीक के खिलाफ 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की "चुप्पी" पर सवाल उठाए और उनके इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह की चुप्पी का मतलब है कि वे इस "हिंसा का समर्थन" कर रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast